गर्मियों में अमृत है बेल का शरबत, फायदे जान हैरान रह जाएंगे
गर्मी आते ही शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग तरह-तरह के चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग छाछ, शरबत, दही का सेवन करते है।
इस मौसम में आज हम जानेंगे की बेल के शरबत के क्या फायदे होते है।
बेल का शरबत शरीर को ठंडक देता है। इसे पीने से लू नहीं लगती। इसे पीने के बाद शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
बेल की शरबत की तासीर ठंडी होने की वजह से यह शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करता है। इससे थकान, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
बेल का शरबत पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर और टैनिन आंतों की सफाई में मदद करता है।
बेल केा शरबत हमारे स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से त्वचा चमकदार होती है और बालों में डैंड्रफ की समस्या कम होती है।
बेल का शरबत हमारी शरीर में इम्यूनिटी बढाता है, विटामिन C, A और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे वायरल फीवर और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।